फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Does Saifai family clan politics

सैफई परिवार करता है खानदान की राजनीति

Tue, 20 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Tue, 20 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Does Saifai family clan politics
सैफई परिवार करता है खानदान की राजनीति - फोटो : अमर उजाला
भाजपा पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में अब गुंडाराज, भ्रष्टाचार की सरकार से अगले साल मुक्ति मिल जाएगी। सैफई परिवार सिर्फ खानदान की राजनीति करता है। उसे किसी अन्य यादव से कोई लेना देना नहीं है। वे मंगलवार को भाजपा के छोटा क्रिश्चियन मैदान में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सम्मेलन का शुभारंभ लगभग डेढ़ बजे मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। मुख्य अतिथि दारा सिंह ने कहा कि भाजपा बड़े लोगों की नहीं बल्कि बड़ी सोच वालों की पार्टी है। यह जानकारी मुझे पार्टी में शामिल होने के बाद हुई। यह एकमात्र पार्टी है जिसने चाय बेचने वाले के पिछड़े वर्ग के बेटे को प्रधानमंत्री पद तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में सैफई की दादागिरी नहीं चलेगी। प्रदेश के पिछड़े वर्ग को पिछले 70 सालों में कुछ नहीं मिला। चाहे वह केंद्र की सरकार रही हो या फिर प्रदेश की।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतेंगे। इसका सबूत लोकसभा के चुनावों में 73 सीटें जिताकर जनता ने दिया है। जिले में इस बार चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा ही जीतेगी। वहीं सपा के प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जहां पाकिस्तान में तूफान खड़ा हो गया था वहीं विपक्षी लोग इसका सबूत मांग रहे थे। यह देश भक्ति नहीं है। वहीं नोटबंदी के फैसले को उन्होंने साहसिक कदम बताते हुए देश की जनता को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
इससे पूर्व कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव, विनय शाक्य, संघमित्रा मौर्य, रामकैलाश यादव, पूर्व विधायक अशोक चौहान आदि ने संबोधित किया।
 इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, रामनरेश अग्निहोत्री, शिवदत्त भदौरिया, मदन चौहान, अरविंद तोमर, प्रेम सिंह शाक्य, सुमित चौहान, अहिबरन राजपूत, चेयरमैन करहल संजीव यादव, चंद्रपाल यादव, संजय चौहान, राहुल चतुर्वेदी, राहुल राठौर, प्रदीप चौहान सौरभ दुबे, बीना श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।

करहल से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता
 नगर पंचायत चेयरमैन संजीव कुमार यादव ने जिला मुख्यालय पर हुए पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। उनके नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने क्षेत्र से पहुंचकर सम्मेलन में शिरकत की। बता दें कि चेयरमैन संजीव यादव हाल में ही सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।


भाजपा नेताओं का हुआ स्वागत
 मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में आयोजित भाजपा की सभा को संबोधित करने जा रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा का नगर से गुजरते समय भाजपा के जिला मंत्री अरुण प्रताप सिंह चौहान के आवास पर स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ता उपेंद्र यादव के नेतृत्व में कई गाड़ियों के सहित उन्हीं के साथ मैनपुरी रवाना हो गए। इस मौके पर आशीष रघुवंशी, अनिल सिकरवार, अखिल सिकरवार, पंकज चौहान अखिलेश यादव, ललित चौहान, दीपक जैन, मिथलेश चक, विमल शाक्य, कमल शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed