फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Diwali ready market, China boycotted items

दीपावली का बाजार तैयार, चाइना आइटम का बहिष्कार

Tue, 25 Oct 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 25 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Diwali ready market, China boycotted items
दीपावली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पांच दिवसीय दीपोत्सव के स्वागत के लिए दुकानदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि इस बार महंगाई पिछले वर्ष से ज्यादा है। व्यापारी और दुकानदारों ने बड़ी मात्रा में त्योहारी सीजन के चलते स्टॉक कर रखा है। चाइना के आइटम का बहिष्कार बाजार पर दिखाई दे रहा है। चाइना की जगह मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश की मांग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

 झालरें भी 25-900 रुपये तक की कीमत में मौजूद हैं। इनमें अधिकांश दुकानदारों ने देश में बनी झालरों को बेचने के लिए प्राथमिकता दी है। वहीं कुछ दुकानदार चाइना मेड झालरे भी लेकर आए हैं। इसके अलावा प्लास्टिक के फूल एवं सजावटी झालरें भी बाजार में उपलब्ध हैं। सराफा बाजार भी तैयार हो गया है। व्यवसायियों के मुताबिक धनतेरस पर सबसे अधिक चांदी के सिक्के  खरीदे जाते हैं। चंादी के 50 और सौ रुपये के नोट और डालर भी मंगाए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि महंगाई होने के बाद भी इस बार इनकी खासी बिक्री होगी। मिट्टी की दीयों की बिक्री भी शुरू हो गई है। पिछले साल जहां मिट्टी की दीये 15 रुपये के 20 दीपक बिक रहे थे। मिट्टी के दीयों की भी बिक्री शुरू हो गई है। बड़ा दीया 15-25 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन

 

ऑटो मोबाइल सेक्टर भी तैयार
मैनपुरी (ब्यूरो)। दीपावली पर वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि एक सप्ताह से लोग बाइक की बुकिंग करा रहे हैं। शहर के छह बाइक शोरूमाें पर अब तक बड़ी संख्या में लोगों ने बुकिंग करा ली है। वहीं शोरूम संचालकों ने भी अतिरिक्त स्टाक मंगा लिया है। साथ ही शोरूमों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसके अलावा कार शोरूमों पर भी खासी भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकलेट के स्पेशल पैक तैयार
मैनपुरी (ब्यूरो)। मिठाई विक्रेताओं के अलावा अन्य दुकानदारों ने भी त्योहार के चलते विभिन्न ब्रांड के चाकलेट और गिफ्ट पैक का बड़ा स्टाक मंगाया है। पिछले कई सालों में चॉकलेट ने मिठाई की जगह बनाई है। कैडबरी और कुरकुरे के गिफ्ट पैक का भी दुकानदारों ने स्टाक किया है। इनकी कीमत डेढ़ सौ से 12 सौ रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed