फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Divers saved six-year-old Tinku from drowning while bathing in Brajghat in Hapur

गोताखोर और नाविक बने देवदूत: गंगा की गहरी जलधारा में बहा टिंकू, बेहोशी की हालत में निकाला गया बाहर; टली अनहोनी

Sat, 30 May 2026 07:02 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 30 May 2026 07:02 PM IST
सार

मथुरा से परिवार के साथ ब्रजघाट गंगा स्नान करने आया छह वर्षीय टिंकू तेज धारा में बहने लगा। मौके पर मौजूद नाविकों और गोताखोरों ने उसे बचाकर बाहर निकाला।

विज्ञापन
Divers saved six-year-old Tinku from drowning while bathing in Brajghat in Hapur
ब्रजघाट में बड़ा हादसा टला - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

हापुड़ में मथुरा से परिजनों के साथ गंगा स्नान करने आया छह वर्षीय बच्चा गंगा की गहरी जलधारा में पहुंचकर बहने लगा। बच्चे को बहता देख स्थानीय नाविकों और गोताखोरों ने उसे गंगा से बाहर निकालकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने उसे सीएचसी भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मथुरा निवासी मुकेश शनिवार को अपने परिवार के साथ ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए आए थे। इस दौरान उनका छह वर्षीय बेटा टिंकू नत्थू घाट के सामने बैरिकेडिंग पार कर स्नान करने लगा। तभी वह गंगा की तेज धारा में पहुंच गया और बहने लगा।
विज्ञापन


बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद नाविकों और गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बेहोशी की हालत में बच्चे को गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि परिजनों से बातचीत हुई है और बच्चे की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed