{"_id":"578a34dd4f1c1b2b0d13dd99","slug":"district-panchayat-inaugurated-48-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की 48 योजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की 48 योजनाओं का शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने जिला पंचायत की 48 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि जिले में विकास की गंगा बहा दी जाएगी। विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी।
शनिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित जिला पंचायत के कार्यक्रम में सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने कुल 48 विकास योजनाओं की शिलान्यास की पट्टिकाओं का अनावरण किया। इनमें कोसमा गांव में मजा की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग, चतुरीपुर में मार्ग निर्माण, सिरसागंज रोड पर रुस्तमनगर की ओर संपर्क मार्ग का निर्माण, नगला भंत, गढे़री में सीसी रोड, मार्कण्डेय तपो भूमि का सुंदरीकरण, सुल्तानंगज में तीन सीसी रोड, किशनी में तीन सीसी रोड का निर्माण आदि शामिल हैं। इस मौके पर सांसद ने कहा कि जिले में विकास के लिए पैसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। यह तो अभी शुरुआत है। आगे और भी विकास कार्य होंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव, जिला पंचायत प्रतिनिधि बबलू यादव, कार्यक्रम संयोजक राजेश खटीक, सुजान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
संचालन समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष नृप चौधरी ने किया।