{"_id":"656a96e2f711f531f7033305","slug":"dispute-between-two-parties-in-mainpuri-firing-2023-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पारिवारिक विवाद में भिड़े दो गुट, मारपीट के बाद हुई फायरिंग, गोली लगने से महिला की मौत और एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पारिवारिक विवाद में भिड़े दो गुट, मारपीट के बाद हुई फायरिंग, गोली लगने से महिला की मौत और एक घायल
Sat, 02 Dec 2023 08:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Dec 2023 08:05 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश मैनपुरी जिले में दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद में गोली चली। इसमें गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव अंततपुर में शुक्रवार की शाम दो पक्ष के बीच विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग हो गई। बीच-बचाव करने आई एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस गांव पहुंच गई।
पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। औंछा थाना इलाके के गांव अंतपुर निवासी रविंद्र कुमार का गांव के ही हरिश्चंद्र से करीब 20 साल से पारिवारिक विवाद चल रहा है। कुछ दिन पूर्व बच्चों के विवाद को लेकर भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था।
शुक्रवार की शाम एक बार फिर दोनों पक्ष के बीच विवाद के बाद मारपीट होने लगी। हरिश्चंद्र पक्ष की ओर से फायरिंग की जाने लगी। गोलियां चलते ही अफरा तफरी मच गई। रविंद्र की विवाहित पुत्री जूली (26) जो कुछ दिन पहले ही मायके आई थी। बीच बचाव करने लगी।
विज्ञापन
इस दौरान गोली लगने से जूली की मौत हो गई। इसके अलावा गोली लगने से संदीप कुमार भी घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल गांव पहुंचा। तब तक आरोपी भाग गए। जूली को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्मार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

भाई को बचाने में चली गई जान
जूली ने अपने भाई की जान बचाने के लिए अपनी जान गवा दी। शाम के समय जूली का भाई संदीप दूध लेकर घर लौट रहा था। तभी घर के पास विपक्षी हमलावर हो गए। संदीप को निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन जूली बीच में आ गई। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। एसपी ने विनोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया की संदीप गोली लगने से नहीं बल्कि झगड़े में चोटिल हुआ है। मेडिकल कराया गया है।

कुछ दिन पहले बच्चों के विवाद की बात सामने आई है। गोली लगने से महिला की मौत हुई है। आरोपियों की गिफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रहीं है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -विनोद कुमार एसपी मैनपुरी।