फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dismantling of encroachment campaign

अभियान चलाकर ध्वस्त किए अतिक्रमण

Wed, 30 Mar 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 30 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dismantling of encroachment campaign
अभियान चलाकर ध्वस्त किए अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को लोक निर्माण विभाग ने पुलिस के साथ फोरलेन मार्ग निर्माण के बीच आ रहे अतिक्रमण हटाए को हटवाया। अभियान के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस फोर्स अधिक होने के चलते लोग हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन


जिले में 42 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पीडब्ल्यूडी अधिकारी कई बार निर्माण क्षेत्र में आ रहे भवन स्वामियों को अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस भी जारी कर चुके हैं। कई बार सीओ सिटी ने भी अभियान चलाकर अतिक्रमण किए हुए लोगों पर कार्रवाई की। बावजूद इसके भवन स्वामियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। बुधवार को राधारमन रोड पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और पुलिस बल ने आगरा बाईपास मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान भदावर हाउस से करहल चौराहे तक बने हुए पक्के निर्माण ढहाए गए। जेसीबी से सभी अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया। अतिक्रमणकारियों के सामने कोई चारा नहीं बचा, तो खुद ही अपना सामान समेटते नजर आए। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने आगरा बाईपास पर फोरलेन निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे एक भवन को भी जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। सीओ सिटी ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed