{"_id":"69af0dfb1d84c3f53e0b1d47","slug":"dirty-water-accumulated-due-to-lack-of-drainage-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-155315-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: निकासी नहीं होने से भर रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: निकासी नहीं होने से भर रहा गंदा पानी
Mon, 09 Mar 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो 1 नगला महानंद की सड़क पर जमा गंदा पानी। संवाद
मैनपुरी। ज्योंती नगर पंचायत क्षेत्र में अधूरा नाला लोगों केे लिए मुसीबत बन रहा है। निकासी नहीं होने से क्षेत्र में गंदा पानी भर जाता है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
लोगों ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में आसरा आवास के पास से औंछा-मैनपुरी मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा बनवाया गया नाला अधूरा है। नाले में एक दूसरे को जोड़ा नहीं गया है। ऐसे में आबादी क्षेत्र में गंदा पानी भरा हुआ है। नाले की सफाई भी नहीं हो पा रही है। नरेंद्र सिंह, कन्हैया लाल, मुकेश कुमार, रिंकल, अक्षय कुमार, अनार सिंह, हरीसिंह ने नाला बनवाने की मांग की है।
नालियां साफ नहीं होने से जमा हो रहा गंदा पानी
मैनपुरी। विकासखंड घिरोर के औंछा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चीतई के गांव नगला महानंद में नाली की सफाई नहीं होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों के दोनों तरफ घास उग जाने से गांव नगला महानंद में घरों से निकलने वाला पानी नालियों में न बहकर सड़कों पर जमा हो रहा है। गांव में गंदगी का अंबार लगा है। गांव के आदेश, महेश, सुभाष, प्रमोद, मुकेश, सुमित, पवन ने नालियों को साफ कराने की मांग की है। संवाद