फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Diarrhoea death of another elderly

डायरिया से एक और वृद्धा की मौत

Wed, 19 Oct 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 19 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Diarrhoea death of another elderly
डायरिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला अस्पताल में वायरल फीवर, मलेरिया, डेंगू बुखार, डायरिया से पीड़ित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी के चलते डायरिया से पीड़ित एक और वृद्धा की मौत हो गई। बुधवार को जिला अस्पताल में विभिन्न रोगों से पीड़ित 1200 से अधिक रोगी पहुंचे। अस्पताल पहुंचने वालों में सौ से अधिक रोगी वायरल फीवर और उल्टी दस्त, पेटदर्द से पीड़ित थे।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवपुरा निवासी टीकाराम (75) पत्नी सिलेटी सिंह को मंगलवार को अचानक पेट में दर्द के साथ उल्टी दस्त होने लगे। परिवारीजनों ने प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया। यहां आराम न मिलने के चलते बुधवार की दोपहर वह प्रेमादेवी को जिला अस्पताल में लेकर आए। यहां डाक्टरों ने डायरिया से पीड़ित बताते हुए उपचार देना शुरू कर दिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं जिला अस्पताल में सुबह से ही रोगियों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई। बुधवार को 1200 रोगी उपचार के लिए पहुंचे। इनमें वायरल फीवर होने पर एक दर्जन से अधिक रोगियों को जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि मौसम में हुए बदलाव के चलते डायरिया और वायरल फीवर से पीड़ितों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed