फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   dhoomadhaam se nikaalee gaee hanumaan jee kee shobhaayaatra

धूमधाम से निकाली गई हनुमान जी की शोभायात्रा

Tue, 08 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 08 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
 dhoomadhaam se nikaalee gaee hanumaan jee kee shobhaayaatra
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
करहल रोड स्थित पवन सुत मंदिर से मंगलवार को हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बनी रहीं। वहीं, जगह-जगह लोगों ने पूजा-अर्चना कर आरती उतारी।
विज्ञापन

दोपहर करहल रोड स्थित मंदिर से कमेटी के अध्यक्ष बसंत लाल वर्मा ने हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड कलाकार धार्मिक धुने बजाते हुए चल रहे थे। धार्मिक धुनों पर युवा थिरकते चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल छह झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। सबसे अंत में एक सुसज्जित रथ पर हनुमान जी की प्रतिमा विराजमान थी।
विज्ञापन

करहल रोड से शुरू हुई शोभायात्रा बजाजा बाजार, लेनगंज, घंटाघर, संतोषी माता मंदिर आदि प्रमुख मार्गों से होती हुई पवन सुत मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। कई स्थानों पर भक्तों ने शोभायात्रा का आरती उतार कर स्वागत किया। इस मौके पर रवी वर्मा, अमित वर्मा, ओमकार वर्मा, महेंद्र पाल, रिंकू वर्मा, गिरीश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed