फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dggamar passengers beaten the bus driver-operators

डग्गामार बस चालक-परिचालक ने सवारियों को पीटा

Sat, 31 Dec 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 31 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dggamar passengers beaten the bus driver-operators
डग्गामार बस चालक-परिचालक ने सवारियों को पीटा - फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर डग्गामार बस के चालक और परिचालक ने सवारियों से मारपीट की। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही दोनों गाड़ी छोड़कर भाग गए। पीड़ित बंगाल के रहने वाले हैं और कुरावली रोड पर बन रहे कोल्ड पर मजदूरी का काम करते हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बंगाल का रहने वाला मुख्तार पत्नी लाल बानो, भाई नसरुद्दीन, अफरोजा के साथ करीब चार माह पूर्व मैनपुरी आया था। पूरा परिवार कोतवाली क्षेत्र के कुरावली मार्ग पर बन रहे कोल्ड स्टोर में मजदूरी कर रहा है। शनिवार सुबह उक्त सभी लोग करहल गए थे। दोपहर को वह डग्गामार बस से वापस मैनपुरी लौट रहा था। बस जब नगला जुला क्रासिंग पर पहुंची तो मुख्तार का चालक से विवाद हो गया। इसके बाद चालक और उसके पांच साथियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने पर पत्नी, भाई और भाई की बहू को पीटने लगे। शोरशराबा सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। लोगों को आता देख सभी आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर थाने पहुंची। वहां पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed