फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Desist from such action lawyer

न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील

Fri, 12 Dec 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला, मैनपुरी Updated Fri, 12 Dec 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
Desist from such action lawyer
उच्च न्यायालय की खंडपीठ आगरा में स्थापित कराने की मांग को लेकर दीवानी के वकील गुरुवार को कार्य  से विरत रहे। इससे किसी भी अदालत में कार्य नहीं हो सका। आगरा में खंडपीठ स्थापित कराने की मांग को लेकर वकील पहले भी आंदोलन करते रहे हैं। बुधवार को दीवानी के वकीलों ने बैठक कर 19 दिसंबर तक कार्य से विरत रहने का ऐलान किया। वकीलों ने गुरुवार को अदालतों में काम नहीं किया। इससे सन्नाटा पसरा रहा। वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान वकीलों ने अपनी मांग के समर्थन में प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर अजयकृष्ण पांडेय, संजीव प्रजापति, विश्वजीत राठौर, अमित दीक्षित, संत कुमार दुबे, मुकेश शर्मा, संजीव शाक्य, मुकेश सक्सेना, हृदय चतुर्वेदी, महेंद्र कुमार मिश्रा, चंचल दीक्षित, विपिन चतुर्वेदी, सुजीत शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed