फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Deputy CM Brajesh Pathak claimed to win Karhal seat with huge majority In Mainpuri

उप चुनाव: अखिलेश के गढ़ में ये दावा कर गए डिप्टी सीएम, इस तरह बनाई किला ध्वस्त करने की तैयारी

Sun, 11 Aug 2024 09:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Aug 2024 09:04 PM IST
सार

करहल उप चुनाव को लेकर अखिलेश के गढ़ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जीतने का दावा कर गए। कानून के राज के भरोसे वह किला ध्वस्त करने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak claimed to win Karhal seat with huge majority In Mainpuri
करहल में निकली यात्रा में शामिल डिप्टी सीएम और भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने इस बार भाजपा के प्रचंड बहुमत के साथ करहल सीट जीतने का दावा किया। हालांकि इसके लिए पार्टी की रणनीति क्या है, इसका जवाब उन्होंने नहीं दिया। कहा कि संगठन के साथ बैठक कर इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर ये कहना मुश्किल नहीं है कि सपा करहल उप चुनाव हारने जा रही है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। 2017 से पहले का गुंडाराज सभी ने देखा है। आज अपराधियों को सजा मिल रही है। वे सलाखों के पीछे हैं। पूरे प्रदेश में विकास के साथ ही लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था चाक चौबंद है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी के विकास योजनाओं को जल्द पूरा करने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिए।

विज्ञापन

उप चुनाव में प्रत्याशी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये पार्टी हाईकमान का निर्णय है। लेकिन प्रत्याशी जो भी होगा वह कार्यकर्ताओं के बीच का ही होगा। साथ ही ये भी कहा कि भाजपा का कार्यक्रम किसी प्रत्याशी के लिए नहीं बल्कि कमल के फूल के लिए कार्य करता है।
 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य विभाग के जो भी पद खाली हैं, उन्हें भरने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ये भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि मरीजों को अस्पताल से बाहर की दवा न लिखी जाए। सभी मरीजों को भगवान मानते हुए उनका उपचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed