फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dengue cases increasing rapidly in Mainpuri young man admitted, larvae found in houses during investigation

Mainpuri News: तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीज, युवक कराया गया भर्ती; जांच में घरों में मिला लार्वा

Sat, 12 Oct 2024 06:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 06:15 PM IST
सार

मैनपुरी में डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीम को जांच के दौरान कई घरों में लार्वा मिला। 

विज्ञापन
Dengue cases increasing rapidly in Mainpuri young man admitted, larvae found in houses during investigation
डेंगू - फोटो : Freepik.com

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में डेंगू के मरीज तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती बेवर के गांव जोगा निवासी युवक डेंगू पॉजिटिव निकला। उसे जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया है। वहीं सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशनी के गांव भवानीगढ़ पहुंच कर जांच की। यहां कुछ घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। 

विज्ञापन


लार्वा को नष्ट कराते हुए ग्रामीणों को चेतावनी दी गई है। बेवर के गांव जोगा निवाासी कुंवर बहादुर के पुत्र अवनीश को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा है। परिजन ने नौ अक्तूबर को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां संदेह होने पर शुक्रवार को अवनीश की डेंगू जांच कराई गई। 
विज्ञापन


जांच के दौरान अवनीश डेंगू पॉजिटिव मिला। अवनीश को सामान्य वार्ड से हटाकर जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में रखा गया है। ब्लॉक किशनी के गांव भवानीगढ़ में शनिवार को सीएमओ के निर्देश पर मलेरिया विभाग की टीम पहुंची। टीम ने 40 घरों का निरीक्षण किया। गांव के लोगों को डेंगू और साधारण मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में कुछ घरों में डेंगू का लार्वा मिला जिसे नष्ट कराया गया। ब्लॉक बचाव टीम को निर्देश दिए गए कि गांव में तीन दिन तक लगातार मच्छरों से बचाव के लिए काम किया जाए। आशा और एएनएम को भी गांव के लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान सहायक मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. अनिल यादव, अजित कुमार, डॉ. अजय भदौरिया, डॉ. शरद यादव आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed