फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Demand for wood and coal doubles as winter approaches

Mainpuri News: सर्दी बढ़ने से दो गुनी हुई लकड़ी और कोयले की मांग

Tue, 23 Dec 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 23 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Demand for wood and coal doubles as winter approaches
फोटो 26 शहर के देवी रोड स्थित दुकान पर बिक्री के लिए रखा कोयला। संवाद
मैनपुरी। सर्दी बढ़ने के साथ ही लकड़ी और कोयले की मांग बढ़ गई है। अधिक मांग के कारण कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। बाजार में लकड़ी का कोयला 60 रुपये, पत्थर का कोयला 25 रुपये और लकड़ी 15 रुपये प्रति किग्रा बिक रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। आग के पास बैठकर ही लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। ऐसे में घरों में सुबह-शाम लोग आग से तापने के लिए अलाव जलाए जा रहे हैं। लोग इसके लिए लकड़ी और कोयले की खरीदारी करने में जुट गए हैं। शहर में लकड़ी की टाल करीब 20 से 25 हैं। इसके अलावा करीब 5 से 6 कोयले की दुकानें हैं।
विज्ञापन

देवी रोड स्थित कोयला कारोबारी कोमल ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ कोयले की मांग बढ़ी है। आम दिनों में कोयला करीब 8 से 10 किलो बिकता था। वहीं, सर्दी बढ़ने के साथ की इसमें दो गुनी बढ़ोतरी हुुई और अब करीब एक दिन 15 से 20 किलो कोयला बिक रहा है। वहीं, लकड़ी विक्रेता मुन्ना ने बताया कि आम दिनों में 30 से 40 किलो लकड़ी बिक रही थी। सर्दी में डिमांड बढ़ गई है। इस समय रोजाना 80 से 100 किलो लकड़ी जा रही है। इससे आमदनी में भी इजाफा हुआ है। इस समय बाजार में लकड़ी का कोयला 60 रुपये, पत्थर का कोयला 25 रुपये और लकड़ी 15 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed