फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Deliberations held on preparations for the Graduate-Teacher Legislative Council elections

Mainpuri News: स्नातक-शिक्षक विधान परिषद चुनाव तैयारी पर किया मंथन

Sun, 18 Oct 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 18 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Deliberations held on preparations for the Graduate-Teacher Legislative Council elections
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आगामी स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव की तैयारी को लेकर रविवार को बैठक हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ममता राजपूत ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारी पर संवाद किया और समीक्षा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शिक्षक मतदाताओं तक पहुंचने के निर्देश दिए। जिला अध्यक्ष ममता राजपूत ने सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने को कहा और बूथ स्तर पर तैयारी और संपर्क अभियान चलाने के दिशा निर्देश दिए। पूर्व विधायक अशोक चौहान ने चुनाव को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने को कहा। प्रत्याशी हरकिशोर तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय, क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed