Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Deepotsav will be broadcast live via LED vans.

Mainpuri News: एलईडी वैन से होगा दीपोत्सव का सजीव प्रसारण

Wed, 04 Nov 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 04 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Deepotsav will be broadcast live via LED vans.
फोटो 12 प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिला​धिकारी डॉ. इंद्रम​णि त्रिपाठी। स्त्रोत स
मैनपुरी। सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए जिले में एलईडी वैन का संचालन कराया गया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट से बुधवार को दो एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे जिले में दीपोत्सव का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गईं इन वैन के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। डीएम ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति को होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वैन के जरिये प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण), हर घर नल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि की जानकारी दी जाएगी। दीपोत्सव कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी एलईडी वैन के माध्यम से किया जाएगा। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed