{"_id":"58ebc7544f1c1b9e36cf5aa4","slug":"deejeepee-ne-bithaee-seeo-phatehaabaad-ke-khilaaph-jaanch","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी ने बिठाई सीओ फतेहाबाद के खिलाफ जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी ने बिठाई सीओ फतेहाबाद के खिलाफ जांच
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
मृतक सिपाही की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव चांदा निवासी सिपाही अजय यादव की हत्या के मामले में डीजीपी जावीद अहमद ने सीओ फतेहाबाद एके सिंह के खिलाफ जांच कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अजय के परिवारीजनों को फोन पर आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट दो दिन के भीतर उनके पास तक पहुंच जाएगी। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। उधर एसडीएम किशनी के समझाने पर सोमवार को मृतक सिपाही की पत्नी तथा भाई ने अनशन समाप्त कर दिया है।
सिपाही अजय यादव की पत्नी शकुन तथा बड़े भाई दिनेश यादव ने छठवेें दिन भी खाना नहीं खाया था। परिवारीजन उनको अनशन समाप्त कराने के लिए समझाते रहे मगर उन्होंने एक नहीं सुनी। इसी बीच दिनेश के पास डीजीपी आफिस से फोन आया।
उसका कहना है कि डीजीपी ने भी बात की। उससे कहा कि सीओ फतेहाबाद अशोक कुमार के खिलाफ मिली शिकायत की जांच शुरू करा दी गई है। दो दिन में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। अजय के परिवार ने निलंबित सिपाहियों मदन और रियाजउद्दीन की बहाली की मांग भी की है। इसी बीच एसडीएम किशनी अविनाश चंद्र मौर्य तथा इंस्पेक्टर किशनी मुकेश कुमार गांव चांदा पहुंच गए। उनके समझाने पर शकुन तथा दिनेश ने अनशन समाप्त कर दिया। एसडीएम ने कहा अगर कोई मांग हो तो उसको लिखित दे दें। वह मांग शासन तक पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि परिवारीजनों ने कोई भी बात लिखकर नहीं दी मगर इतना जरूर कहा सीओ फतेहाबाद के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए। अजय के हत्यारोपी शीघ्र पकड़े जाएं। निलंबित किए गए अजय के साथी सिपाही बहाल किए जाएं।