{"_id":"5734be804f1c1b3a4391a3d6","slug":"debt-distressed-animal-trader-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान पशु व्यापारी ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान पशु व्यापारी ने की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 12 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम ग्रह पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कुरावली इलाके में कर्ज में डूबे एक पशु व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि व्यापारी ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। आए दिन होने वाले तगादा से परेशान होकर बुधवार रात उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस भी पहुंच गई।
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव खिन्नाकलां निवासी अभिलाख सिंह यादव (45) पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। कुछ महीने पहले उन्हें कारोबार में बड़ा नुकसान हो गया। इसकी भरपाई के लिए उन्होंने कई लोगों से कर्ज ले लिया था। लाखों का कर्ज होने पर वह उसे चुकाने के लिए परेशान रहने लगे। वहीं कारोबार भी मंदा चल रहा था। इसी से आजिज आकर उन्होंने बुधवार की रात कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
मृतक के बेटे सुरजीत ने बताया कि बुधवार रात रोज की तरह पिता कमरे में सोने गए थे। सुबह देर तक नहीं उठने पर जब कमरे में जाकर देखा तो उनकी लाश फंदे पर लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों के मुताबिक कर्ज से तंग आकर खुदकुशी है। मृतक के चार बेटे सुरजीत (22) अजीत (20) विपिन (18) राहुल (16) और दो पुत्रियां रेनू (16) रीतू (12 ) हैं।