फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Death of elderly suffering from dengue.

डेंगू से पीड़ित वृद्ध की मौत.

Thu, 08 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 08 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Death of elderly suffering from dengue.
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। किशनी क्षेत्र में डेंगू से पीड़ित एक वृद्ध की मौत हो गई, वहीं नगर के मलिक मील के ही दो और युवक डेंगू से पीड़ित निकले हैं। एक का उपचार आगरा में और दूसरे का उपचार यहीं निजी अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के गांव मनगांव निवासी अभिषेक उर्फ पप्पू (50) को सात दिन पूर्व से तेज बुखार आ रहा था। हालत ज्यादा गंभीर देख परिवारीजन इन्हें कानपुर के गुरु तेगबहादुर सिंह अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने डेंगू से पीड़ित बताते हुए उपचार देना शुरू कर दिया। हालत बिगड़ने पर गुरुवार की देर शाम उनकी मौत हो गई। परिवारीजन शव लेकर गांव आ रहे हैं। 
विज्ञापन

उधर, नगर के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित मलिक मील कालोनी निवासी संदीप (25) पुत्र सतेंद्र सिंह, विजेंद्र (25) पुत्र कृपाल सिंह को दो दिन से तेज बुखार आ रहा था। गुरुवार को बुखार के साथ उन्हें सिर में तेज दर्द, आंखें लाल और सांस फूलने लगी। परिवारीजनों ने प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने डेंगू की आशंका जताते हुए बाहर ले जाने की सलाह दी। परिवारीजन संदीप को आगरा ले गए साथ ही विजेंद्र का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व भी मील में छह लोगों को डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया था। वहीं इस सूचना से स्वास्थ्य विभाग की टीम मलिक मील में पहुंची थी। यहां टीम को वायरल फीवर के रोगी मिले थे। साथ ही मलेरिया की आशंका होने पर 13 की स्लाइड भी बनवाई गई। स्थानीय निवासी सुभाष यादव, अंबुज यादव, भूरे सिंह यादव, कमलेश यादव, अनिल यादव, अशोक यादव, हेतसिंह यादव, सतेंद्र यादव आदि स्थानीय लोगों में दहशत है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां आकर खानापूर्ति की है। इसके चलते उनमें आक्रोश है। 
            
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed