फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Death of elderly injured in the assault on the gate of the police station

मारपीट में घायल वृद्ध की थाने के गेट पर मौत

Wed, 26 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 26 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Death of elderly injured in the assault on the gate of the police station
मलबे में दबकर महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव भिटारा में मारपीट में घायल 80 वर्षीय वृद्ध कार्रवाई की मांग करता रहा लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। शिकायत करने आए परिवारीजनों को भी थाने में बैठा लिया। मंगलवार देर शाम थाने के बाहर सही समय पर इलाज न मिलने की वजह से वृद्ध की मौत हो गई। परिवारीजनों ने थाना पुलिस पर दूसरे पक्ष के लोगों का सहयोग करने और वृद्ध को अपमानित करने का आरोप लगाया।    गांव भिटारा निवासी वृंदावन (80) का मंगलवार देर शाम गांव निवासी
विज्ञापन

बाबूराम से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में हुई मारपीट में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन जब उसे लेकर थाने पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने उसके बाद साथ आए पुत्र इंद्रपाल, रमेश, नाती शीलू और मंगल सिंह को थाने में बैठा लिया। वृद्ध को एक होमगार्ड के साथ मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। कुछ देर बाद वृद्ध थाने में आया, परिवारीजनों को छोड़ने और दोषियों विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी।
विज्ञापन

कुछ देर तक वह थाने के बाहर ट्रैक्टर में लेटा रहा वहां उसकी मौत हो गई। साथ आए लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और परिवारीजनों को दी। लेकिन पुलिस काफी देर तक मामले में लापरवाही बरतती रही। पुत्र इंद्रपाल का आरोप है कि विपक्षी को थानेदार ने कुर्सी पर बैठाया हुआ था और उसके परिवारीजनों को गाली गलौज कर अपमानित कर रहे थे। परिवारीजनों ने थाने मेें पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्ध के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया। पारिवारिक झगडे़ का मामला था। वृद्ध का मेडिकल कराया गया लेकिन उनके कोई गंभीर चोट नहीं थी। ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि परिवार में हुए विवाद के बाद वह छत से गिरकर घायल हो गए थे। थाने के बाहर घर ले जाते समय उनकी मौत हुई है। परिवारीजनों की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
- एसआर गौतम, थानाध्यक्ष किशनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed