फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dead body was hanging from the tree feet were touching the ground and the knees were bent

UP: पेड़ पर लटकती लाश, जमीन से छू रहे थे पैर और मुड़े हुए थे घुटने...मजदूर के शव पर ऐसे निशान, कांप गए घरवाले

Sat, 14 Jun 2025 02:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 02:39 PM IST
सार

घर से लापता हुए मजदूर का शव गांव के पास ही पेड़ पर लटका मिला। हैरानी की बात ये है कि पैर जमीन से छू रहे थे, तो वहीं घुटने मुड़े हुए थे। उसके शरीर पर चोंट के निशान में मिले हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

 

विज्ञापन
Dead body was hanging from the tree feet were touching the ground and the knees were bent
परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी की बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम सकत में शनिवार सुबह एक मजदूर का शव मक्के के खेत के किनारे पेड़ से लटका हुआ मिला। मजदूर की मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक शुक्रवार दोपहर से ही घर से गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पूरे प्रकरण में हत्या व आत्महत्या के बीच गुत्थी उलझी हुई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन



 

मामले के अनुसार शनिवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने गांव के बाहरी इलाके में मक्के के खेत के किनारे कंज के पेड़ से अंगोंछे से मजदूर बलवंत पुत्र हीरीलाल का शव लटकते देखा। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बलवंत शुक्रवार दोपहर घर से निकला था जो देर शाम तक नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी बलवंत का कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह उसका शव लटके होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही पेड़ से बंधी गांठ खोली गई और शव नीचे गिर पड़ा। शव के पैर जमीन से लगे हुए थे वहीं घुटने मुड़े हुए थे। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। मौके से फोरेंसिक विभाग की टीम ने सबूत जुटाए हैं। मृतक की पत्नी जय देवी 28 वर्ष, पुत्र रीतेश 06 वर्ष, पुत्री भूमि 4 वर्ष, रूपेश तीन वर्ष, रोहन एक वर्ष है। मृतक भूमिहीन था, मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। वहीं मृतक शराब पीने का आदी भी बताया जाता है।

 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व शराब पीने के दौरान मृतक का गांव में ही झगड़ा हुआ था जिसकी शिकायत परिजनों ने की थी। मामले में परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना में क्षेत्राधिकारी भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed