{"_id":"64f5bd6c2474755056042b17","slug":"dead-body-of-truck-driver-found-hanging-from-tree-in-mainpuri-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला ट्रक चालक का शव, माल लोड करके दिल्ली से लखनऊ से जा रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला ट्रक चालक का शव, माल लोड करके दिल्ली से लखनऊ से जा रहा था
Mon, 04 Sep 2023 04:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 04 Sep 2023 04:50 PM IST
सार
मैनपुरी में ट्रक चालक का शव पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला। वह माल लोड करके दिल्ली से लखनऊ से जा रहा था।
विज्ञापन
औंछा थाना, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की सुबह एक ट्रक चालक का शव पेड़ पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। पहचान होने पर पुलिस ने परिजन को सूचना दी। खबर मिलने पर घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
मामला औंछा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव का है। गांव निवासी श्रवण कुमार (32) ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार को वह ट्रक लेकर दिल्ली से लखनऊ आ रहा था। देर रात उसने कुरावली थाना क्षेत्र के रीछपुरा गांव के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा किया। इसके बाद पास में ही खड़े नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- देश-विदेश से आ रहे फोन: हेलो मथुरा में कब मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी; मंगला आरती व दर्शन का क्या है समय ?
विज्ञापन
उधर से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो रुक गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। खबर पाकर परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। श्रवण मे ऐसा कदम क्यों उठाया परिजन भी इस पर कुछ बता नहीं सके।