फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   DCM and pickup clash, two deaths

डीसीएम और पिकअप की भिड़ंत, दो की मौत

Sat, 27 May 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Sat, 27 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
DCM and pickup clash, two deaths
family killed in road accident in Phagwara
थाना क्षेत्र के करहल सैफई बाईपास चौराहा पर शुक्रवार दोपहर डीसीएम पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो भैंस भी मर गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम को भेजे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला भटेला निवासी राजीव खुद की डीसीएम का चालक है। शुक्रवार को वह गांव पतारा से राशन का खाद्यान्न लादकर जा रहा था। डीसीएम में उसके साथ राशन उतारने के लिए मजदूर सुभाष निवासी मोहल्ला भटेला, प्रमोद निवासी गांव नाकऊ, विशाल मोहल्ला सराय और बहाबुद्दीन नई बस्ती ईदगाह भी थे। दोपहर करीब एक बजे जब डीसीएम गांव किरथुआ के आगे करहल-सैफई बाईपास चौराहा पर पहुंची तभी इटावा की ओर से भैंस लादकर आ रही पिकअप से आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में डीसीएम में बैठे विशाल (18) और बहाबुद्दीन (33) की मौके पर ही मौत हो गई। राजीव, प्रमोद और सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पिकअप का चालक हादसे के बाद गाड़ी छोड़ कर भाग गया। पिकअप में लदी दो भैंस भी हादसे में मर गईं। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से वाहनों में फंसे मृतक व घायलों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सैफई भेजा गया। वहीं मृतक शव अंतिम संस्कार के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed