फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Daughter-in-law used to talk on phone mother-in-law complained to her parents she strangled her

UP: सास ने की बहू की शिकायत, नेहा ने घोंट दिया गला; लाश फंदे पर लटकाई; शव देख चिल्लाया बेटा तो उसे भी पीटा

Sun, 30 Nov 2025 07:23 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी। Published by: विकास कुमार Updated Sun, 30 Nov 2025 07:23 AM IST
सार

बेटे ने बताया कि पत्नी मेरी मां को खाना नहीं देती और आए दिन मारने की धमकी देती थी। आरोप है कि तब ससुर ने भी कहा था कि मेरी बेटी यहीं रहेगी, तुझे जाना है चली जा। वह भी पुत्री का सहयोग करते थे।

विज्ञापन
Daughter-in-law used to talk on phone  mother-in-law complained to her parents she strangled her
सांकेतिक बुजुर्ग महिला - फोटो : AI Generated

विस्तार

सास ने बहू के फोन पर बात करने की शिकायत उसके मायके में कर दी। आरोप है कि आग बबूला बहू ने शुक्रवार शाम अपने रिश्तेदारों को बुला लिया और उनकी मौजूदगी में सास तारावती (47) की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। घटना यूपी के मैनपुरी स्थित गांव धारऊ की है। पति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पत्नी, उसके फूफा व बहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

'तुम चाय-नाश्ता कराओ.. मैं आता हूं'
गांव धारऊ निवासी नीशू ने बताया कि उसकी पत्नी नेहा फोन पर किसी से बात करती है। मां तारावती ने इसकी शिकायत नेहा के पिता से कर दी थी। इससे पत्नी नाराज थी। शुक्रवार शाम वह घर पर नहीं थी। नेहा ने उन्हें फोन कर कहा, मेरे फूफा उदयपाल, बहन पूजा घर आए हुए हैं। नीशू ने पत्नी से कहा, तुम उन लोगों को चाय-नाश्ता कराओ मैं आता हूं। इस पर पत्नी ने कहा, ये लोग नाश्ता करने नहीं, तुम्हारी मां ने जो शिकायत की है, उसी बारे में बात करने आए हैं, जल्दी से घर आ जाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां की लाश देख बेटा चिल्लाया तो ससुराल वालों ने उसे पीटा
नीशू पत्नी को गुस्से में देख कुछ देर बाद घर पहुंच गया, दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद पत्नी नेहा ने दरवाजा खोला। उसने देखा कि गैलरी में मां का शव फंदे से लटका हुआ है। नीशू ने पत्नी, उदयपाल और पूजा से कहा कि तुम लोगों ने मां को क्यों मार दिया। आरोप है कि इस पर तीनों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। वह चीखने लगा तो वे भाग निकले।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज कर मामला
पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया, नीशू की तहरीर पर पत्नी, उसकी बहन पूजा व फूफा उदयवीर के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
 

पति बोला- आए दिन करती थी हाथापाई, नहीं देती थी मां को खाना
नीशू ने कहा कि 18 नवंबर को उसने अपने ससुर महावीर निवासी एहमदपुर, थाना करहल को घर पर बुलाया था और पत्नी नेहा की शिकायत की थी। कहा था कि दुकान पर जाने के बाद मां को मारती थी, मां तारावती ने उनसे अपनी बेटी को कुछ दिन के लिए घर ले जाने के लिए कहा था। बताया था कि वह खाना नहीं देती और आए दिन मारने की धमकी देती थी। आरोप है कि तब ससुर ने भी कहा था कि मेरी बेटी यहीं रहेगी, तुझे जाना है चली जा। वह भी पुत्री का सहयोग करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed