{"_id":"570e83294f1c1b375c4a6ac3","slug":"daggaamaar-bas-aniyantrit-hokar-khadd-mein-giree","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार बस अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार बस अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को सुबह नौ बजे मैनपुरी से किशनी आ रही प्राइवेट डग्गामार बस भांवत गांव से पहले स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई। हादसे में 12 सवारियां घायल हो गईं। वहीं भागते हुए बस के चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई कर एलाऊ पुलिस को सौंप दिया। छह घायलों को ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार को किशनी-मैनपुरी मार्ग पर डग्गामार बस सुबह नौ बजे मैनपुरी से किशनी जा रही थी। बस में कटरा की बैंक ऑफ इंडिया का स्टाफ सहित अन्य सरकारी स्टाफ भी बैठा था। सवा नौ जैसे ही बस तेजगति में भांवत गांव के नजदीक बने ब्रेकर पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में जा घुसी। इससे बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। वहीं हल्की चोट आने पर बैंक ऑफ इंडिया के चंद्रमोहन, अलोक कुमार और अन्य में उदयवीर, ब्रजेश, संतोष, पप्पू शामिल हैं। सभी प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराकर चले गए। गंभीर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेज गया। बस अनियंत्रित होते ही चलती बस से कूदकर चालक भागने लगा। इस पर आसपास कार्य कर रहे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। देर शाम तक इस मामले में किसी ने भी थाना एलाऊ को तहरीर नहीं दी थी।