फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Cyber cell refund money to women in cases of online fraud in Mainpuri

Mainpuri News: ठगी के मामलों में साइबर सेल ने वापस कराई रकम, महिलाओं को बनाया था शिकार; एसपी तक पहुंची थी बात

Mon, 16 Sep 2024 05:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 05:20 PM IST
सार

मैनपुरी में ठगी के मामलों में साइबर सेल ने रकम वापस कराई। ठगों ने दो महिलाओं को शिकार बनाया था। मामले में एसपी से शिकायत की गई थी। 

विज्ञापन
Cyber cell refund money to women in cases of online fraud in Mainpuri
साइबर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ऑनलाइन ठगी कर दो महिलाओं के खाते से रुपये निकाल लिए गए थे। एसपी से शिकायत के बाद जांच साइबर थाना पुलिस को सौंपी गई थी। जांच करने के बाद सोमवार को साइबर टीम ने सफलतापूर्वक महिलाओं के खाते से निकली गई धनराशि वापस कराई है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लाइन के पास निवास कर रही अंजली कुमारी ने कुछ दिन पूर्व एसपी विनोद कुमार को प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि किसी व्यक्ति ने रिश्तेदार बनकर उनसे बात की और बातों में फंसाकर खाते से 6.77 लाख रुपये निकाल लिए हैं। 
विज्ञापन


वहीं भोगांव की पावर ग्रिड कालोनी निवासी मोनिका चौधरी ने शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 35 हजार रुपये की ठगी कर ली है। दोनों ही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने साइबर थाना पुलिस को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीम के एक्सपर्ट जोगेंद्र चौधरी, सरयू कुमार, गौरव, मनोज कुमार ने दोनों महिलाओं के खाते से निकाले गए रुपये फ्रीज करा दिए। सोमवार को दोनों महिलाओं को साइबर थाना बुलाया गया। वहां उनके खाते में खाते से निकाली गई धनराशि वापस कराई गई। ठगी कर निकाली गई धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़िताओं ने एसपी और साइबर टीम की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed