फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Crowds gathered at banks, banks opened on Saturday

Mainpuri News: बैंकों में उमड़ी भीड़, शनिवार को खुले बैंक

Sun, 01 Mar 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 01 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at banks, banks opened on Saturday
मैनपुरी। त्योहार से पहले लोगों की सहूलियत के लिए शनिवार को बैंक खुली रहीं। लोग अपना लेनदेन करने और अन्य कार्यों के लिए बैंक पहुंचे तो बैंकों में भीड़ देखने को मिली। अब बैंक चार दिन के अवकाश के बाद ही खुलेंगे। फरवरी माह का अंतिम शनिवार होने के चलते बैंक बंदी होनी थी, लेकिन त्योहार पर लोगों को लेनदेन में परेशानी ना हो इसके लिए शनिवार को भी बैंक अनवरत खुली रहीं। लोग लेनदेन संबंधी व अन्य कार्यों के लिए बैंकों में आए, किसी ने अपने पेंशन के रुपये निकाले तो किसी ने अन्य कार्य कराए। खरगजीत नगर निवासी निवाजी लाल का कहना था कि होली का त्योहार आ रहा है, ऐसे में आज बैंक अंतिम दिन खुली है। चार दिन बैंक बंद रहेगी इसीलिए आज पेंशन के रुपये निकालने आए हैं। हरि दर्शन नगर के रहने वाले योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि त्योहार पर खरीदारी करनी है। पत्नी के साथ बैंक से रुपये निकालना आया हूं । बैंक चार दिन बाद ही खुलेंगे, जितना लेनदेन करना था कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed