{"_id":"576fd99d4f1c1b2e5879a786","slug":"youth-commits-suicide-due-to-dbangi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगई के चलते युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगई के चलते युवक ने की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
मैनेजर के घर जाकर लगाई आग
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मंछना में किशोरी के भाई ने दबंगई और उत्पीड़न से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामला तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। अब जानकारी होने पर लोगों में इसकी चर्चाएं हैं।
बताते हैं कि मंछना निवासी एक अपराधी प्रवृत्ति का युवक साथियों की मदद से गांव की ही एक किशोरी को एक सप्ताह पहले भगा ले गया था। जब युवक के परिवारीजनों पर दबाव बना तो वह उसी दिन देर शाम किशोरी को लेकर गांव आ गया। इसके बाद एक डाक्टर की दुकान पर इस मामले में पंचायत भी हुई। पंचायत में युवक ने किशोरी के साथ शादी करने का दबाव बनाया। इस पर किशोरी का भाई एक अपराधी से बहन की शादी करने को तैयार नहीं हुआ। बताया जाता है कि इसके बाद आरोपी युवक ने दबंगई दिखाते हुए किशोरी के भाई को धमकाना शुरू कर दिया। यही नहीं पुलिस में शिकयत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
दबंगई और उत्पीड़न से तनाव में आए किशोरी के भाई ने तीन दिन पहले अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर गांव के प्रभावशाली लोगों के दबाव में परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। यही नहीं लोगों ने पूछा तो कहा कि उसकी बीमारी के कारण मौत हो गई है।
विज्ञापन
बताते हैं कि मृतक इंटर पास था और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। इतना ही नहीं वह पुलिस भर्ती के लिए दौड़ में पास भी हो गया था।
आत्महत्या करने की वजह क्या रही
मैनपुरी। आखिर युवक के आत्महत्या करने की वजह क्या रही। इस मामले में परिवारीजनों या चौकीदार ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी। वहीं आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
मंछना में युवक के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी। यदि परिवारीजन तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
- दिगंबर कुशवाहा, एएसपी