{"_id":"57336b704f1c1bf120919c26","slug":"woman-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर महिला की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 11 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बिछिया के समीप रह रहे राजेंद्र सिंह के घर देर रात किसी ने दरवाजा खटखटाया। रूपवती और राजेंद्र ने जैसे ही दरवाजा खोला तभी सामने खडे़ दो हमलावरों ने रूपवती पर गोली चला दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर उनका पुत्र प्रवीन भी आ गया। लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। राजेंद्र ने बताया कि हमलावर कौन थे इसकी जानकारी उन्हें नहीं है लेकिन वो उन्हें सामने आने पर पहचान सकते हैं। कुछ लोगों ने प्रवीन के ससुरालीजनों पर भी हत्या की आशंका जताई। जिस पर पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए थाने बुलाया। मौके पर पहुंचे एएसपी दिगंबर कुशवाह ने परिवारीजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला की हत्या में जिस हथियार का प्रयोग किया गया है। वो रिवाल्वर भी हो सकती है। पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शरीर से जो गोली मिली है। जो 32 बोर की है।
हमलावरों का टारगेट थी मृतका
हमलावरों का निशान रूपवती ही थी। हमलावर या तो कोई पेशेवर अपराधी थे या फिर उनकी महिला से कोई रंजिश थी। तभी तो घटना के समय मौजूद पति पर हमलावरों ने गोली नहीं चलाई।
विज्ञापन
परिवार का लेन-देन का विवाद चल रहा
मृतका का पति घर में ही क्लीनिक था। पुत्र प्रवीन घर में ही मेडिकल की दुकान चलाता था। इसके अलावा परिवार आढ़त के व्यवसाय से भी जुड़ा था। जिसमें लेनदेन का विवाद चल रहा है। चार महीनों से प्रवीन की पत्नी मायके में रह रही है। दोनों के बीच मुकदमा चल रहा है। इन पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।