फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Trader shot dead, son injured

व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बेटा घायल

Wed, 15 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 15 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Trader shot dead, son injured
जांच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 लेनगंज स्थित शीतला मार्केट में सो रहे व्यापारी पिता-पुत्र पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटे को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की पृष्ठभूमि में व्यापारिक रंजिश सामने आई है। हालांकि अभी पुलिस की जांच चल रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला गाड़ीवान निवासी नत्थू राठौर की लेनगंज बाजार में ड्राईफ्रूट की दुकान है। उनके पास ही अनुराग माहौर और राहुल गुप्ता की भी ड्राईफ्रूट की दुकान है। बताया गया कि नत्थू की दुकान उनसे अच्छी चल रही थी। इसी वजह से वह उनसे ईर्ष्या रखते थे। पिछले दिनों अनुराग माहौर ने अपनी दुकान को तुड़वाकर पुन: बनवाई। इसके बाद नत्थू भी अपनी दुकान तुड़वाकर पुन: बनवा रहे थे। मंगलवार शाम को काम देर से खत्म हुआ तो वे अपने बेटे संजय के साथ लेनगंज में ही शीतला मार्केट में तख्त पर सो गए। तड़के तकरीबन 3:30 बजे बाइक पर सवार होकर आए चार लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली नत्थू के सीने में लगी जबकि दूसरी संजय की पीठ में। गोली लगते ही नत्थू लहूलुहान होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। इधर, वारदात के बाद बाइक सवार भाग निकले। घायल संजय को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया। सूचना पर एसपी देवरंजन वर्मा मौके पर पहुंच गए। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पीएसी भी बुला ली गई। पुलिस ने क्राइम सीन को सील कर जांच शुरू कर दी। डॉग स्क्वैड को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए। मामले में मृतक की पत्नी कुसमा देवी की तहरीर पर अनुराग माहौर, राहुल गुप्ता तथा दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
-घटना के पीछे व्यापारिक रंजिश सामने आई है। आरोपी दुकानदार नत्थू से रंजिश मानते थे, इसी के चलते घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
- देवरंजन वर्मा, एसपी

पिता को गोद में लेकर पहुंचा अस्पताल
मैनपुरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नत्थू की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। पुत्र संजय भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था, लेकिन संजय पिता की लाश को लेकर जिला अस्पताल तक आया। इसके बाद घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी। बताते हैं कि इसके बाद वह बेसुध होकर गिर गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंग्स से रक्तस्राव होने से हुई मौत
मैनपुरी। हमलावरों ने सोते समय नत्थू राठौर के सीने पर गोली मारी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गोली सीने में लगने के बाद लंग्स को चीरती हुई रीढ़ की हड्डी में जाकर फंस गई। लंग्स से हुए आंतरिक रक्तस्राव से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed