फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The police team to nab the accused firing

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग

Sat, 04 Jun 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 04 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
The police team to nab the accused firing
mathura firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
थाना बेवर क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दौरान गिरफ्तार उपद्रवियों को हवालात तोड़कर छुड़ाने की कोशिश के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान थाना पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। यहां लोगों की भीड़ जुटता देख कई थानों की फोर्स को बुला लिया गया। कड़ी सुरक्षा में पूर्व प्रधान को मैनपुरी भेजा गया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम घुटारा स्थित आरबीएस इंटर कालेज में आरोपी पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र में जिला पंचायत चुनाव के दौरान गांव घुटारा में तीन बूथों पर आरोपियों ने पोलिंग पार्टी पर फायरिंग कर उपद्रव किया था। इस दौरान आरोपी पोलिंग पार्टी पर पथराव और मारपीट कर मतपेटियां लूट ले गए थे। पेटियों में पानी भी डाल दिया था। उक्त मामले में पुलिस ने गांव निवासी उपदेश, रेशू, विवेक, अंकित, राशु, मुनेश और थान सिंह निवासी अछईपुर को गिरफ्तार किया था। आरोपी पूर्व प्रधान शीलू, सतेंद्र, रामपाल, विकास, अनिल, सुनील, बल्लू, इंद्रेश और रावेंद्र को भी पुलिस ने नामजद किया था। घटना की शाम पूर्व प्रधान शीलू ने साथियों के साथ पकडे़ गए आरोपियों को छुड़ाने के लिए हवालात तोड़ने का प्रयास किया था। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी साथियों के साथ भाग गया था। इस मामले में पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।         
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed