फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The face of the young man crushed to death

युवक की हत्या कर चेहरा कुचला

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में ससुराल से ले जाकर एक युवक की हत्या करने के बाद चेहरे को किसी चीज से कुचलकर बिगाड़ दिया। जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर युवक  की पहचान हुई। युवक के  पिता ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर निवासी अंशुल उर्फ  रामू (30) पुत्र कौशलेंद्र सिंह चौहान की ससुराल मोहल्ला भरतवाल में है। कौशलेंद्र के अनुसार अंशुल काफी समय से पत्नी शिवानी के साथ मोहल्ला भरतवाल में ससुराल में ही रहता था। अंशुल प्राइवेट गाड़ी चलाते थे। शुक्रवार की रात अंशुल अपने तीन दोस्तों के साथ घर पर आए। घर पर मीट बनाने के लिए पत्नी शिवानी से कहा। शिवानी ने मना किया तो कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला रते निवासी संजय उर्फ भूरा, थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम टिंडौली निवासी चीतू उर्फ जीतू तथा एक अज्ञात होटल पर खाने की बात कहकर अंशुल को अपने साथ ले गए। सुबह अंशुल का शव रमईहार के समीप ईशन नदी पुल के पास पड़ा होने की जानकारी मिली। चेहरे को विकृत किया गया था। जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर पहचान हुई। पुलिस ने कौशलेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
अंशुल की पत्नी शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल था। शिवानी का कहना था कि बिना अंशुल के वह अपने पांच वर्षीय पुत्र यश और चार वर्षीय पुत्री ऐश्वर्या का पालन पोषण कैसे करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed