{"_id":"2dc14d6b4c8fbc0a0d75dff41eb3a215","slug":"the-car-crashed-into-dividers-driver-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से कार टकराई, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से कार टकराई, चालक की मौत
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र में एक कार डिवाइडर से टकरा गई। कार टकराने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला भंत निवासी रामरतन (29) पुत्र सियाराम कार चालक थे। वह वर्तमान में मैनपुरी निवासी ज्ञान सिंह की कार बुकिंग पर चलाते थे। परिवारीजनों के अनुसार रामरतन गुरुवार की रात करहल क्षेत्र के ग्राम नगला कुतू में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। रात 1:30 बजे के लगभग वह वापस गांव जा रहे थे। जब वह मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर ग्राम रतिभानपुर मोड़ के समीप पहुंचे तभी अचानक कार डिवाइडर से टकरा गई। कार टकराने से रामरतन गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायल होने की जानकारी किसी ने रामरतन के परिवारीजनों को दी। सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में परिवारीजन रामरतन को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने रामरतन को मृत घोषित कर दिया।