फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Teenager kidnapped hostages

किशोरी का अपहरण कर बंधक बनाया

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped hostages
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। उसे एक मकान में बंधक बना लिया। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। दुष्कर्म की कोशिश करने पर किशोरी ने अपने हाथ की नस काट ली। इससे युवकों के होश उड़ गए। जानकारी मिलते ही परिवारीजन उक्त मकान पर पहुंच गए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र में एक मोहल्ले में दंपति पुत्रियों के साथ किराए पर रहते थे। तीन दिन पूर्व दंपति मकान को खाली कर दूसरी जगह किराए पर रहने लगे। आरोप है कि तीन जुलाई की शाम को पुराने मकान मालिक का पुत्र अपने दोस्त के साथ आया और उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया। उसे अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया जाता इससे पूर्व ही किशोरी ने अपने हाथ की नस काट कर जान देने का प्रयास किया। परिवारीजन भी उसे ढूंढते हुए युवक के मकान पर पहुंच गए। खून से लथपथ पुत्री को देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली का कहना है कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया है। किशोरी पूर्व में जिस मकान में रहती थी वहां रहने वाले एक युवक से उसके प्रेम संबंध थे। इसके चलते उसने हाथ की नस काटी है। दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। किशोरी के होश में आने पर ही पूरी घटना का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed