{"_id":"573b58694f1c1bf815ac84ed","slug":"straw-merchants-robbed-arrested-two-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसा व्यापारियों से लूट, दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूसा व्यापारियों से लूट, दो आरोपी पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 17 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भगिया में सोमवार सुबह भूसा खरीदने गए व्यापारियों को गांव के कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा। यही नहीं उनसे 15 हजार रुपये लूट लिए। इंजन चोर बताकर व्यापारियों को ही पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच करने के बाद व्यापारियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
नगला बदकन जिला फीरोजाबाद निवासी रामनरेश, कुंवरपाल भूसा खरीदने और बेचने का व्यापार करते हैं। 15 मई को नगला भगिया निवासी अवनीश ने मोबाइल पर कॉल कर कुंवरपाल को बुलाया कि वो भूसा बेचना चाहता है। इस पर कुंवरपाल भाई के साथ 16 मई की सुबह सात बजे नगला भगिया मोटरसाइकल से पहुंच गए। अवनीश ने साथी नेत्रपाल निवासी नगला भगिया और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर लाठी डंडों से व्यापारियों की जमकर पिटाई की। यही नहीं जेब में रखे 15 हजार रुपये भी लूट लिए। इसके बाद उक्त लोगों ने इंजन चोरी का आरोप लगाते हुए दोनों व्यापारियों को थाना घिरोर पुलिस को सौंप दिया।
थानाध्यक्ष ने जब दोनों से पूछताछ की तो मामला कुछ और निकला। इस पर उन्होंने व्यापारियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही मारपीट करने वाले नेत्रपाल, अवनीश निवासी नगला भगिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।