फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Secondary teachers get health training

माध्यमिक शिक्षकों को मिलेगा स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Secondary teachers get health training
मैनपुरी। अब माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर शिविर भी लगाए जाएंगे। यह प्रशिक्षण कक्षा नौ और दस के नैतिक खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा विषय के तहत प्रशिक्षण दिया जाना है। इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को यह प्रशिक्षण हेल्थ ओरियंटेड प्रोग्राम एंड एजूकेशन द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी कार्यक्रम संचालन के लिए दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं के  स्वास्थ्य को लेकर विभाग चिंतित हैं। छात्र-छात्राओं के  स्वास्थ्य को सही रखना है। साथ ही नैतिक खेलकूद और शारीरिक शिक्षा विषय पढ़ाने में शिक्षक इसका प्रयोग कर सकें। इसके लिए विभाग ने तिथियां भी घोषित कर कर दी है। इस प्रशिक्षण में राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। यह प्रशिक्षण जिले में 18 से 30 नवंबर तक देवी रोड स्थित स्काउट भवन में चलेगा। इसमें राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। प्रशिक्षण में राजकीय कालेज से दो -दो शिक्षक और अशासकीय सहायता प्राप्त, एवं वित्तविहीन से एक-एक शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


इन तिथियों में मिलेगा प्रशिक्षण
18 नवंबर को राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के समस्त तहसील के शिक्षक प्रशिक्षण में प्रतिभाग करेंगे। 21 नवंबर को किशनी और भोगांव के वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षक प्रशिक्षण लेंगे। 25 को करहल और घिरोर के वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक और 30 को मैनपुरी के वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक प्रशिक्षण में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा का पत्र मिल चुका है। सभी कालेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया है। साथ ही प्रशिक्षण में अपने-अपने कालेज के शिक्षकों का प्रतिभाग अवध्य कराने के निर्देश दिए हैं । विभाग के निर्देशानुसार ही कार्य किया जाएगा।

                                                          - आरपी यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed