फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Scorpio captive was found floating in muscle

पेशी पर आया बंदी स्कार्पियो में घूमता मिला

Wed, 27 Apr 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 27 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Scorpio captive was found floating in muscle
ट्रेन से कूदने वाला बंदी पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
हरदोई से हत्या के एक मामले में दीवानी में पेशी पर आए एक बंदी को पुलिस कर्मी और उसके साथी के साथ निजी गाड़ी में घूमते हुए एसपी ने पकड़ लिया। उन्होंने मौके पर ही गाड़ी की तलाशी करवाई तो उसमें से शराब और राइफल मिली। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया। वहीं, देर शाम पुलिस कर्मियों को बंदी के साथ हरदोई रवाना कर दिया। साथियों को भी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को अचानक जेल तिराहा के समीप एक बंदी थाना किशनी निवासी गोविंद हरदोई जेल से यहां पेशी पर आया था। पेशी के बाद दोपहर दो बजे हरदोई जा रहा था। उसके साथ दो सिपाही थे। जेल तिराहे के पास सिपाहियों ने हथकड़ी समेत उसे एक स्कार्पियो में बैठा दिया। बताया जाता है कि उक्त गाड़ी गोविंद के साथियों की थी। इसी दौरान वहां से एसपी हिमांशु कुमार की गाड़ी गुजरी। उन्होंने स्कार्पियो में हथकड़ी लगे एक बंदी और दो सिपाहियों को देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ। उन्होंने तत्काल वायरलैस पर फोर्स मंगाई। इसके बाद गाड़ी को चारों तरफ से घेर कर अपराधी, उसके साथियों, दोनों पुलिसकर्मियों और गाड़ी को पकड़ लिया। इसके बाद एसपी ने गाड़ी की तलाशी करवाई तो उसमें से काफी मात्रा में शराब और राइफल बरामद हुई। इस पर एसपी के निर्देश पर गाड़ी को थाना कोतवाली में सीज कर दिया गया। वहीं दो घंटे से अधिक समय तक हत्यारोपी गोविंद, उसके साथियों और पुलिस कर्मियों से पूछताछ चलती रही। दोनों युवकों ने बताया कि उनके पास से मिली राइफल उनके रिश्तेदार की है। दोनों युवकों ने अपना नाम सूर्य प्रताप निवासी चंद्रपुर थाना बेवर और जगवेंद्र निवासी ग्राम खजुरिया थाना बेवर बताया। युवकों का कहना था कि गोविंद और उसके साथ आए सिपाहियों ने ही हाथ देकर उनकी गाड़ी को रुकवाया था। इसके बाद वह जबरन गाड़ी में बैठ गए थे। वहीं शराब के संबंध में बताया कि वह उसे अपने ठेका के लिए ले जा रहे थे। युवकों ने शराब के सभी कागजात और राइफल का लाइसेंस पुलिस को दिखा दिए। पुलिस ने स्कार्पियो को सीज कर दिया। वहीं पकडे़ गए युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पकड़ा गया एक युवक है प्रधान
मैनपुरी। बंदी को स्कार्पियो में बैठाकर ले जाने का प्रयास करते पकडे़ गए दो युवकों में एक सूर्यप्रताप ग्राम सभा अकबरपुर का मौजूदा प्रधान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed