फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police station to protest the third degree of circularity

पुलिस की थर्ड डिग्री के विरोध में थाना घेरा

Thu, 01 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 01 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Police station to protest the third degree of circularity
पिटाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना पुलिस ने एक सूचना पर बाइक चोरी के आरोप में युवक को घर से गिरफ्तार कर थाने ले जाकर बेरहमी से पिटाई कर दी इससे उसका सिर फूट गया। थाने में युवक से मिलने पहुंची उसकी मां के साथ भी पुलिसकर्मियों ने मारपीट की, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई। पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार शाम बरनाहल थाने का घेराव कर दिया। करीब दो घंटा तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी होती रही। सूचना मिलते ही कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

आखिरकार शाम सात बजे युवक को छोड़ने के बाद गुस्साए ग्रामीण शांत हुए।  

गुरुवार को किसी ने थानाध्यक्ष अनुज सैनी को जानकारी दी कि गांव सोथरा का रहने वाला युवक सुरेंद्र चोरी की बाइक चलाता है। उक्त सूचना पर विश्वास कर पुलिस सुरेंद्र को थाने में उठा लाई। वहां पूछताछ के नाम पर उसके साथ मारपीट की। जिसमें उसका सिर फट गया। पुत्र को थाने में लाए जाने के बाद जब उसकी मां मिलने पहुंची तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी मारपीट की। जिससे वह बेहोश होकर थाना परिसर में ही गिर गईं। पुलिस की मारपीट में बुरी तरह से घायल हुए सुरेंद्र को भी पुलिस काफी देर तक अस्पताल नहीं ले गई। घटना की जानकारी होने के बाद ग्राम सोंथरा समेत कई गांव के ग्रामीण थाने पहुंच गए। थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हालात बिगड़ते देख थानाध्यक्ष ने आला अधिकारियों को सूचना दी जिस पर कई थानों का फोर्स वहां पहुंच गया। करीब दो घंटा तक गुस्साए ग्रामीण थाने पर डटे रहे। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मध्यस्थता कर घायल युवक को थाने से छुड़वाया। मेडिकल में युवक के सिर पर 16 टांके आए हैं। वहीं बेहोश हुई मां को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का गुस्सा शांत होने के बाद सभी वापस लौट गए। 
विज्ञापन


अभी मामले की जांच चल रही है। यदि महिला और उसके पुत्र के आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
-दिगंबर कुशवाह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed