Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police empty-handed in Ravikesh murder case; over 50 people questioned

Gorakhpur News: रविकेश हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली, 50 से अधिक लोगों से पूछताछ

Wed, 25 Nov 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Police empty-handed in Ravikesh murder case; over 50 people questioned
गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र के सुमही गांव निवासी रविकेश (28) हत्याकांड में पुलिस की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है लेकिन अब तक न हमलावरों का सुराग मिला है और न हत्या की असल वजह सामने आ सकी है। क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की चार टीमें मामले की छानबीन कर रही हैं। अब तक 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ नामजद समेत 28 लोगों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर भी जांच चुकी है। इसके बावजूद पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

पुलिस की एक टीम रविकेश के पुराने विवादों और रंजिश के पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या कोई अन्य वजह तो नहीं है।
विज्ञापन

19 नवंबर की रात करीब आठ बजे रविकेश अपनी पत्नी बिजली किन्नर के साथ गांव लौट रहे थे। गांव से करीब 200 मीटर पहले मोड़ पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से रविकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिजली किन्नर घायल हो गईं। सरेराह हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी। हत्या के विरोध में शुक्रवार शाम साथी किन्नरों ने घायल बिजली किन्नर को साथ लेकर कौड़ीराम फोरलेन बाईपास पर जाम लगा दिया था। सड़क पर अर्टिगा गाड़ी खड़ी कर आवागमन रोक दिया गया। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी जाम नहीं खुला तो स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीमें कई बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed