फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   pharjee lon: deepeeaaro ne 13 hastaakshar batae pharjee

फर्जी लोन: डीपीआरओ ने 13 हस्ताक्षर बताए फर्जी

Wed, 02 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 02 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
pharjee lon: deepeeaaro ne 13 hastaakshar batae pharjee
हस्ताक्षर अभियान
डीपीआरओ आफिस के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लोन के मामले में अब नया पेच फंस गया है। 23 सफाईकर्मियों के लोन के बाद डीपीआरओ ने 13 फाइलों पर किए गए हस्ताक्षर फर्जी बताए हैं। इन सफाईकर्मियों को डीपीआरओ ने नोटिस जारी किए हैं। लोन में फर्जीवाड़ा सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

डीपीआरओ कार्यालय में तैनात 23 ग्रामीण सफाईकर्मियों को ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त शाखा करहल रोड ने तीन-तीन लाख का लोन वितरित कर दिया है। इनमें से विकास खंड घिरोर में तैनात सफाईकर्मी धर्मेंद्र सिंह, इतवारीलाल, सतेंद्र सिंह, विकास खंड बरनाहल के रंजीत कुमार, रुबी, राजेश डेबिड, अमृत, राजेश कुुमार, मुकेश कुमार, विकास खंड मैनपुरी के पप्पू, ममता, विकास खंड सुल्तानगंज के अवधेश, सीमा के लोन आवेदनों पर डीपीआरओ ने अपने हस्ताक्षर फर्जी बताए हैं। जिनमें से तीन पर काउंटर साइन भी किए हैं।
विज्ञापन

बैंक सूत्रों की मानें तो बैंक की जांच के बाद ही डीपीआरओ ने लिखापढ़ी शुरू कर दी है। डीपीआरओ नरेश चंद्र ने अपने हस्ताक्षर फर्जी बताए हैं। जबकि सभी आवेदनों पर एक जैसे ही हस्ताक्षर हैं। वहीं डीपीआरओ के पास वित्तीय अधिकार नहीं होने के कारण उनको लोन आवेदन पर संस्तुति करने का अधिकार ही नहीं है। एडीओ पंचायत के पद पर कार्यरत नरेशचंद्र के पास प्रभारी डीपीआरओ का चार्ज है। बैंक के शाखा प्रबंधक आरके तिवारी का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। डीपीआरओ का कहना है कि लोन आवेदन पर फर्जी हस्ताक्षर किए जाने की विभागीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed