{"_id":"575d9d694f1c1ba43f11b92c","slug":"mown-down-in-revenge-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक को गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में युवक को गोलियों से भूना
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बाइक सवार लोगों ने एक युवक की नहर की पटरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी और भाग गए। हत्या के पीछे संपत्ति को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। वहीं मृतक और हत्यारोपी दोनों सौतेले भाई हैं। घटना से आक्रोशित परिवारीजनों और ग्रामीणों ने कई घंटे तक शव को उठने नहीं दिया। मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों के आश्वासन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पहुंचे डॉग स्क्वैड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने घटनास्थल की जांच की, लेकिन हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका। परिवारीजनों की तहरीर पर महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रविवार सुबह नहर की पटरी पर जगमोहन (38) टहलने गए थे। वहां लगभग 6:45 बजे तीन बाइक पर आए छह लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी और भाग गए। जगमोहन वर्तमान में कस्बा घिरोर में परिवार के साथ रह रहे थे। मूल रूप से वह फीरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला किन्नर के रहने वाले थे। बताते हैं कि मृतक दो वर्ष पूर्व फीरोजाबाद से थाना घिरोर क्षेत्र के जसराना तिराहा पर बने मकान में रहने आए थे। उधर, हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी दिगंबर कुशवाह और बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गया। वहीं गुस्साए परिवारीजनों ने शव को मौके से नहीं उठने दिया। स्थिति की गंभीरता को देख एएसपी ने जिले से बड़ी संख्या में और फोर्स बुला लिया। साथ ही फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वैड भी आ गया। एएसपी ने परिवारीजनों से बात की और आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान लगभग पांच घंटे तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। लगभग 11:50 बजे अधिकारियों के समझाने पर लोगों ने शव को उठने दिया।
नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मृतक के भाई रामाधार यादव ने अजय कुमार, श्यामाधार, निशांत, ईशू, गौरव, सुखवीर निवासी नगला किन्नर जसराना फीरोजाबाद और अश्विनी निवासी विलासपुर थाना जसराना, प्रदीप निवासी गोकुलपुर थाना बरनाहल, कमला देवी के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मृतक हत्या के मामले में गया था जेल
मृतक जगमोहन दो वर्ष पूर्व हत्या के मामले में जेल गया था। उस पर परिवार के ही सौतेले भाई फेरू सिंह के पुत्र की हत्या का मामला दर्ज था। उक्त मामले में छह माह पूर्व जमानत मिलने के बाद वह फीरोजाबाद से घिरोर में आकर रहने लगा था। मृतक के भाई ने जिन आरोपियों को नामजद किया है। उनमें फेरु सिंह की पत्नी और पुत्र का नाम भी शामिल है।
हत्याकांड के पीछे परिवार की संपत्ति के बंटवारे का विवाद की बात सामने आई है। पूर्व में भी दोनों पक्षों के चार लोगों की जसराना में हत्या हो चुकी है। फीरोजाबाद पुलिस से रिकार्ड मांगा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। जल्द ही वह पकड़े जाएंगे।
देवरंजन वर्मा, एसपी मैनपुरी