फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mohalle mein aane kee mana karane par phaayaring, ek ghaayal

मोहल्ले में आने की मना करने पर फायरिंग, एक घायल

Fri, 21 Apr 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 21 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
mohalle mein aane kee mana karane par phaayaring, ek ghaayal
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरीबा में लोगों ने जब आरोपियों से मंगलामुखियों के घर आने की मना किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों का आक्रोश पुलिस पर फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने मंगलामुखियों के घरों को घेर लिया। वहां पहुंचे अधिकारियों से भी नोकझोंक हुई। करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। पुलिस दो मंगलामुखियों समेत पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले आई।
विज्ञापन


मोहल्ला दरीबा में मंगलामुखियों के आवास हैं। जिन में रात को कई युवक आते जाते हैं। गुरुवार रात को स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए दो युवकों से दोबारा वहां न आने की बात कही। दोनों वहां से चले गए मगर कुछ देर बाद बाइक पर तमंचा लेकर वापस लौट आए। गली के बाहर ही बाइक खड़ी करने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली गली में खडे़ 15 वर्षीय समरान के सीने में जा लगी। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मंगलामुखियों के घर को घेर लिया और  आगरा रोड पर जाम लगा दिया। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सीओ सिटी राजेश चौधरी और इंस्पेक्टर कोतवाली पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। इस बीच भीड़ में शामिल लोगों से काफी देर तक नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने मंगलामुखियों से पूछताछ की तो वह खुद को घटना में शामिल न होने की बात कहने लगे। पुलिस ने जब तलाश किया तो आरोपी बताए जा रहे मंगलामुखी वहां से भाग गए। वहीं भीड़ को उग्र होता देख पुलिस मंगलामुखी मुस्कान और काजल, उनके साथी कप्तान सिंह निवासी करहल रोड सहित पांच लोगों को थाने ले आई। थाने में पूछताछ के दौरान मंगलामुखी के एक साथी बबलू का नाम भी सामने आया है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी। घायल को देर रात जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


हो सकती थी बड़ी घटना
मोहल्ला दरीबा में गुरुवार रात सीओ सिटी की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से टल गई। गुस्साई भीड़ ने जब मंगलामुखी के घर को घेर लिया तो सीओ ने तत्काल पुलिसकर्मियों से मंगलामुखियों व अन्य लोगों को जीप में बैठाकर थाने भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed