{"_id":"26be553f217f4bbe23af6018e15fc127","slug":"mainpuri-kisni-put-the-jam-on-the-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी-किशनी मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनपुरी-किशनी मार्ग पर लगाया जाम
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ग्राम नगला बिके में हुई फायरिंग में मारे गए नरेंद्र के परिवारीजनों ने इटावा से मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शुक्रवार सुबह मैनपुरी-किशनी मार्ग पर उदैतपुर के पास शव रख साढ़े तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में लोग थे। वह शव का दोबारा पीएम कराने की मांग कर रहे थे। वहीं पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिले होने और पीएम रिपोर्ट बदलवाने का आरोप लगा रहे थे। एसडीएम किशनी गजेंद्र सिंह के समझाने पर उन्होंने जाम खोला। इसके बाद गांव ले जाकर शव का दाह संस्कार कर दिया। वहीं पुलिस ने नरेंद्र के बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुधवार को ग्राम नगला बिके में ग्राम समाज की जमीन को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हुई थी। इसमें नरेंद्र कुमार की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं उसकी पत्नी पुष्पा घायल हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम इटावा में हुआ था। वहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कांच के वार से होने से बताई थी। इससे आक्रोशित नरेंद्र के परिवारीजनों और अन्य ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह आठ बजे मैनपुरी -किशनी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम किशनी गजेंद्र सिंह, सीओ भोगांव टीपी सिंह एवं बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। परिवारीजनों का आरोप था कि पुलिस दूसरे पक्ष से मिल गई है। यही कारण है कि पीएम रिपोर्ट में गलत तथ्य लिखवाए गए हैं। वह शव का दोबारा पीएम कराने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा मृतक के परिवारीजन जान के खतरे को देखते हुए दो सुरक्षा गार्ड और राइफल का लाइसेंस देने की भी बात कह रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने मृतक के परिवारीजनों से कहा कि वह शव को लेकर मैनपुरी चलें वहां दोबारा पीएम करा दिया जाएगा। साथ ही अन्य मांगें भी प्रक्रिया पूर्ण होते ही पूरी कर दी जाएंगी। इसके बाद लगभग 3.30 घंटे बाद लोगों ने जाम खोला। वहीं मृतक के साले ने बाद में दोबारा पीएम कराने की मांग से इनकार कर दिया। दोपहर में मृतक के बेटे विकास की तहरीर पर गजराज पुत्र लटूरी सिंह, रवि पुत्र गजराज सिंह और दुर्गेश पुत्र मोहब्बत सिंह के खिलाफ हत्या एवं हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।