{"_id":"578e27894f1c1b676bc4caf4","slug":"lhn-destroyed-and-broke-the-wine-furnaces","type":"story","status":"publish","title_hn":"नष्ट की लहन, तोड़ीं शराब की भट्ठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नष्ट की लहन, तोड़ीं शराब की भट्ठियां
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे को रोकने के लिए मंगलवार को कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग ने चार अलग-अलग टीमें बनाकर गांव पुसैना में छापामार कार्रवाई की। सूचना लीक होने पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब तस्कर भाग गए। इस दौरान पुलिस ने हजारों लीटर लहन नष्ट किया। कई भट्ठियों को तोड़ा।
शहर कोतवाल ने आबकारी इंस्पेक्टर कौशल कुमार के साथ चार टीमों को अलग अलग दिशाओं से गांव को घेरकर शराब माफियाओं को पकड़ने की योजना तैयार की। करीब तीन बजे पीएसी के साथ बड़ी संख्या में पुलिसबल गांव में पहुुंचा तो वहां कोई भी तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। हालांकि शराब की भट्ठियां और लहन बरामद हुआ। पुलिसकर्मियों ने भट्ठियों को तोड़ने के बाद लहन को नष्ट कर दिया। करीब एक घंटा तक चली कार्रवाई के दौरान गांव पुरुषों से खाली हो गया। कोतवाली पुलिस के गांव पहुंचने की सूचना पहले ही कारोबारियों को मिल चुकी थी। आनन-फानन में वे सब माल समेटकर भाग गए।