फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Late that night the police raiding team attack

देररात दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला

Sat, 30 Apr 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 30 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Late that night the police raiding team attack
प्रेमी युगल ने शादी न होने पाने पर खुदकुशी कर ली
शनिवार की देररात अवैध शराब की भट्ठियां चलने की सूचना पर गांव फर्दपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों की पिटाई से एसओ समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक बड़ी संख्या में फोर्स गांव पहुंच रही थी। जबकि आरोपी गांव से भाग गए।
विज्ञापन

थाना पुलिस को रात को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव फर्दपुर में अवैध शराब की भट्ठियां चल रही हैं। इस पर रात लगभग 10 बजे पुलिस टीम गांव पहुंची। जैसे ही पुलिस अवैध शराब बनने वाले स्थान पर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस कुछ समय पाती उससे पहले ही गांव की महिलाएं और अन्य लोग भी आ गए। उन्होंने भी पुलिस कर्मियों की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी और कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस हमले में एसओ बिछवां समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। वहीं फोर्स भी रवाना हो गई। एसओ बिछवां ने फोन पर बताया कि उक्त अवैध शराब बनाने का काम जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुका मैदान सिंह करा रहा था। उसी के इशारे पर ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed