फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Kusma candidates clashed in Kheda, stones and firing

कुसमाखेड़ा में भिड़े प्रत्याशी, पथराव और फायरिंग

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Kusma candidates clashed in Kheda, stones and firing
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव कुसमाखेड़ा में सोमवार को प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। कहासुनी और गाली गलौच के बाद दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। एक घंटे तक गांव में पथराव और फायरिंग होती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव कुसमाखेड़ा में पहले चरण में शनिवार को पंचायत चुनाव हुआ था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे प्रधान पद की प्रत्याशी सुनीता देवी के पति गजेंद्र सिंह भदौरिया व दूसरी प्रत्याशी कांति देवी के पति लायक सिंह शाक्य समर्थकों के साथ भिड़ गए। पहले दोनों पक्षों में पहले विवाद हुआ। उसके बाद पथराव होने लगा। इसी बीच हवाई फायरिंग भी शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक गांव में दहशत का माहौल रहा। गांव वाले जान बचाने के लिए घरों में घुस गए। घटना में गजेंद्र सिंह और उनका भतीजा अभय प्रताप घायल हो गए। घटना के लगभग दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गांव से चार लोगों को हिरासत में लेकर चली आई। इनमें दो शहर कीआवास विकास कालोनी निवासी अजय और रामू हैं। देर शाम अभय प्रताप ने थाना कुर्रा में तहरीर दी है। इसमें लायक सिंह शाक्य व उनके समर्थकों उपेंद्र, पुष्पेंद्र और करन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने गजेंद्र सिंह के घर आकर गाली गलौच की। मना करने पर पथराव और फायरिंग की। वहीं एसओ कुर्रा ने बताया कि गांव में सूचना पर पहुंची पुलिस को बाहर के चार लड़के मिले थे। उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed