{"_id":"5705425e4f1c1b9c5ec811f8","slug":"kenara-baink-dakaitee-veediyo-mein-najar-aaya-sandigdh","type":"story","status":"publish","title_hn":"केनरा बैंक डकैती : वीडियो में नजर आया संदिग्ध ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केनरा बैंक डकैती : वीडियो में नजर आया संदिग्ध
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
बैंक डकैती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले पड़ी केनरा बैंक डकैती में घटनास्थल पर पुलिस से पहले पहुंचे मीडिया कर्मियों के वीडियो में नजर आए एक संदिग्ध व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस की जांच में भी यह भी सामने आया है कि बदमाशों ने बंधक बनाए ग्राहकों और बैंक कर्मियों से कहा था कि ‘सरकार हमें लूट रही हम सरकार को।’ यही बात दो साल पहले चौमुंहा में पड़ी बैंक डकैती में भी बदमाशों ने कही थी। दोनों वारदात एक ही गैंग ने तो नहीं की, इसकी जांच के लिए बुधवार को पुलिस की एक टीम मथुरा गई है। एएसपी दिगंबर कुशवाह का कहना है कि जांच चल रही है। शीघ्र ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
बता दें, सोमवार को कचहरी रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा में लगभग 20 लाख रुपये की डकैती पड़ी थी। घटनास्थल पर पुलिस से पहले मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे थे और व्हाट्सएप पर घटना का मैसेज वायरल कर दिया था। मडिया कर्मियों के वीडियो में पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिख रहा है। उसने ही मीडिया कर्मियों से कहा था कि लंच चल रहा है, इसलिए काउंटर पर कोई नहीं है। अधिकारियों का मानना है कि इस व्यक्ति का बदमाशों से संबंध हो सकता है। बैंक क्षेत्र से संबंधित टावर की सीडीआर से कोई सुराग नहीं मिलने पर सर्विलांस टीम ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब जिले के 10 टावरों को चिह्नित कर जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की लेकिन उसमें कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बैंक के एक कर्मचारी पर भी पुलिस को शक है। सोमवार को ही भोगांव क्षेत्र से पकड़े गए चार संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ में कोई विशेष जानकारी नहीं मिली है। हालांकि पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि उनके हाथ कई अहम सुराग लगे हैं और इंस्पेक्टर शुजात हुसैन कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम कर रहे हैं। पुलिस अब उन उपभोक्ताओं की आईडी की जांच करेगी। जिनके खाते केनरा बैंक में हैं। बैंककर्मियों से आईडी में लगी फोटो की पहचान कराई जाएगी। उधर, बैंक मैनेजर छुट्टी पर चले गए हैं। बैंक अधिकारियों का कहना है कि छुट्टी के लिए पहले से ही उन्होंने प्रार्थना पत्र लगा रखा था।
चौमुंहा में भी इसी तरह लूटा था बैंक
वारदात के दौरान दहशत में आए ग्राहकों और बैंक कर्मियों से एक बदमाश ने कहा था कि ‘तुम लोग क्यों डर रहे हो, तुम्हारा पैसा तो सेफ है। सरकार हमें लूट रही है और हम सरकार का पैसा लूट रहे हैं।’ पुलिस का कहना है कि यही बात बदमाशों ने मथुरा 22 नवंबर 2014 को चौमुंहा के सिंडीकेट बैंक में पड़ी डकैती के दौरान भी कही थी। यहां से बदमाश 22 लाख रुपये और गार्ड की बंदूक लूट ले गए थे। घटना के दौरान और उससे पहले या बाद में बदमाशों ने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया था। सीसीटीवी कैमरे को डैमेज कर गए और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क निकालकर ले गए थे। इस घटना में शामिल बदमाशों तक अभी पुलिस नहीं पहुंच पाई है। लूटी गई बंदूक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल जरूर भेजा था, उसे भी बंदूक खेत में पड़ी हुई थी मिली थी।
विज्ञापन
2.73 लाख रुपये छोड़ गए बदमाश
मैनपुरी। बदमाश बैंक में लगभग 2.73 लाख रुपये एक अलमारी में रखे छोड़ गए थे। उसकी जानकारी बाद में बैंक कर्मियों ने पुलिस को दी। यही नहीं बैंक मैनेजर समेत अन्य लोगों और बैंक में रखे आभूषणों को भी बदमाशों ने नहीं छुआ। विदित रहे कि बैंक मैनेजर अनुज कौशल हाथों में सोने की कई अंगुठियां और गले में चेन आदि पहने हुए थे।
लापरवाही से आता है कैश
मैनपुरी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि बैंक का कैश आगरा से बहुत ही लापरवाही से आता है। कैश लाने के दौरान सुरक्षा मानकों का कतई ध्यान नहीं रखा जाता है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की है। जांच में यह भी पता चला है कि हर बार कैश लेने के लिए जिस व्यक्ति की गाड़ी जाती थी इस बार उसने गाड़ी नहीं भेजी थी। यही कारण है कि बैंक के कर्मचारी किसी अन्य गाड़ी से गए थे। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।
बदमाश बोला, तुम मेरी बेटी के समान हो
मैनपुरी। वारदात के दौरान बैंक में कार्यरत एक युवती रोने लगी तो एक बदमाश ने कहा कि तुम तो मेरी बेटी के समान हो रो क्यों रही हों। यह बदमाश सभी बदमाशों को निर्देश दे रहा था और इसे गैंग का लीडर माना जा रहा है।
आरबीआई की ली जा सकती है मदद
मैनपुरी। पुलिस अब बैंक से घटना से पूर्व निकाले कैश की सीरीज का मिलान कर रही है। इसके कोेडिंग की समस्या के चलते आरबीआई की मदद भी ली जा सकती है।