फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pan shop collapses after container overturns, three injured

Lakhimpur Kheri News: कंटेनर पलटने से पान का खोखा ध्वस्त, तीन घायल

Thu, 08 Oct 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 08 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Pan shop collapses after container overturns, three injured
लिधियाई मोड़ पर पलटा पड़ा ट्रक। संवाद - फोटो : 1
मैगलगंज। लिधियाई मोड़ पर बृहस्पतिवार सुबह शाहजहांपुर की ओर से आ रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पान के खोखे पर पलट गया। हादसे में पान दुकानदार मदन चंद्र समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना में शिव मंदिर और बिजली का खंभा भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

लिधियाई निवासी मदन चंद्र सुबह करीब नौ बजे खोखे में पान की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। दुकान के पास खड़े निजी स्कूल के प्रबंधक अजय शुक्ला निवासी मैगलगंज और श्यामा चरण निवासी मुबारकपुर भी उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर घायलों को महोली सीएचसी भेजा। आसपास के लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक के शराब के नशे में होने की बात कही है। सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि घायलों का इलाज कराने के साथ चालक से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

----
वाहन की टक्कर से बछिया की दो टांगों की हड्डी टूटी
बिजुआ। ग्राम पंचायत मटैहिया के मजरा बोझवा में सड़क पर घूम रही बछिया को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी दोनों पिछली टांगों की हड्डी टूट गईं। घायल बछिया सड़क पर तड़पती रही। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण दिनेश कश्यप ने बताया कि पिछले तीन दिनों से डॉक्टर को बुलाकर बछिया का इलाज कराया जा रहा है। शिवम, सुनील कटियार, अवधेश कटियार, सर्वेश कटियार और मनोज कश्यप समेत अन्य ग्रामीण उसकी देखरेख में जुटे हैं। संवाद

---
सड़क दुर्घटना में एक घायल, रेफर
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के नगरा सलेमपुर निवासी राजन (24) पुत्र महेश सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed