{"_id":"6ac7d0ce51688f6d9a09dbb9","slug":"videographer-killed-after-being-hit-by-a-train-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-164118-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रेन की चपेट में आने से वीडियोग्राफर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रेन की चपेट में आने से वीडियोग्राफर की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-34-शिव प्रकाश। स्रोत: परिजन
औंग। मेमो छूटने के बाद रेलवे पटरी के किनारे पैदल जा रहे वीडियोग्राफर की किसी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव निवासी शिव प्रकाश प्रजापति (27) वीडियोग्राफी करते थे। बुधवार को कैमरा बनवाने के लिए कानपुर गए थे और कैमरा बनवाकर मेमो से लौट रहे थे।
औंग स्टेशन पर ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी तो वह लघुशंका के लिए उतर गए। लौटे तो ट्रेन छूट चुकी थी। वह रेलवे पटरी के किनारे पैदल जाने लगे। तभी पीछे से आई किसी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा पोल संख्या 977/18 और 977/19 के पास हुआ।
परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे ग्रामीणों ने पुलिस को पटरी के किनारे शव पड़े होने की सूचना दी। परिजन ने शव की पहचान शिव प्रकाश के रूप में की। प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।