फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   It was half brother raped sister

सौतेले भाई ने ही किया बहन से दुष्कर्म

Thu, 23 Jun 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 23 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
It was half brother raped sister
rape - फोटो : demo pic
मथुरा में तैनात एक सिपाही की दूसरी पत्नी ने सौतेले पुत्र पर छह वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के थाना पुलिस को आदेश दिए हैं। वहीं बालिका का मेडिकल कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


मथुरा में तैनात एक सिपाही की पत्नी इस समय कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में रह रही है। सिपाही ने पहली पत्नी की मौत के बाद उक्त महिला से शादी की थी। पहली पत्नी से एक बेटा है। जोकि नगला भजन थाना मलावन एटा में रह रहा है। गुरुवार को पुत्री के साथ पहुंची महिला ने एसपी देवरंजन वर्मा से शिकायत की। बताया कि उसका सौतेला बेटा कुछ दिन पहले घर आया था। उसने छह वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। पुत्री ने जब इसकी जानकारी दी तो उसके होश उड़ गए। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शहर कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। महिला पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेजा। 
विज्ञापन


सिपाही पति के फोन करने पर भी नहीं मानी
मैनपुरी। पहली पत्नी के पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज कराने की जिद पर अड़ी महिला ने पति की भी एक नहीं सुनी। पति ने कई बार महिला को फोन कर ऐसा न करने की गुहार लगाई, लेकिन महिला ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सिपाही को बताया मां ने सिखाया है
मैनपुरी। बताते हैं कि एक महिला सिपाही ने जब बच्ची से अकेले में बात की तो उसने और ही कुछ बताया। बालिका ने बताया कि मां ने कहा है कि पुलिस के सामने भाई पर गंदे आरोप लगाने हैं। अब महिला ऐसा क्यों कर रही है इसको लेकर भी सवाल खडे़ हो रहे हैं। बालिका की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आरोप की हकीकत सामने आएगी। 


महिला ने पुत्री के साथ दुष्कर्म होने की शिकायत की है। रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। बालिका का मेडिकल कराया है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देवरंजन वर्मा, एसपी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed